न्यूयॉर्क के Scoliosis Associates के बारे में

Scoliosis Associates में आपका स्वागत है!
हम तीस वर्षों से भी अधिक समय से, स्कोलियोसिस तथा रीढ़ की हड्डी की अन्य विरूपताओं और बीमारियों से पीड़ित बच्चों और वयस्कों का इलाज करते आ रहे हैं। हमें सहानुभूतिपूर्ण वातावरण में मरीज़ों को सर्वोच्च स्तर की देखभाल उपलब्ध कराने पर गर्व है। हमारे चिकित्सक और कर्मचारी अपने काम में निपुण हैं, जो आधुनिकतम प्रौद्योगिकी और उपचार-विकल्पों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी, हम अपनी पहली प्राथमिकता कभी नहीं भूलते, जो है हमारे मरीज़ों की देखभाल। हम अपने मरीज़ों का इलाज वैसे ही करते हैं, जैसे खुद अपने परिवार का करेंगे।
अधिक


बैरन एस. लोनर, एम.डी.
डॉ. लोनर पूरे उत्तर-पूर्व और अमरीका में, स्कोलियोसिस और अन्य विरूपताओं के लिए स्पाइनल एंडोस्कोपी के प्रयोग के दौरान शरीर के अंदरूनी हिस्सों की कम से कम शल्यचिकित्सा वाली तकनीक का प्रयोग करने वाले सबसे अधिक अनुभवी चिकित्सकों में से एक हैं। वे इस क्षेत्र में होने वाले शोध और नवीकरण में तथा बाल एवं वयस्क मरीज़ों की रीढ़ की हड्डी के पुनःनिर्माण की जटिल शल्यचिकित्सा में अग्रणी हैं।
वसन्ता मूर्ति, एम.डी.
वसन्ता मूर्ति, एम.डी. 25 वर्षों से अधिक समय से Scoliosis Associates में मरीज़ों का इलाज कर रही हैं। वे स्कोलियोसिस तथा रीढ़ की हड्डी की अन्य विकृतियों के मरीज़ों की पूरी देखभाल पर ध्यान देती हैं, और उनकी विशेषज्ञता स्कोलियोसिस की चिकित्सा- बिना शल्य क्रिया के, और ब्रेसिंग में हैं।
स्टैनली हॉपेनफ़ेल्ड, एम.डी.
स्टैनली हॉपेनफ़ेल्ड, एम.डी., अब अवकाशप्राप्त, Scoliosis Associates के संस्थापक निदेशक थे। यह संस्था स्कोलियोसिस तथा रीढ़ की हड्डी की अन्य विरूपताओं के मरीज़ों के निदान और व्यापक चिकित्सा के लिए समर्पित है। डॉ. हॉपेनफ़ेल्ड रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के क्षेत्र में पथ प्रदर्शक रहे हैं और उन्होंने अस्थि रोग-संबंधी अनेक प्रक्रियाओं और उपकरणों का आविष्कार किया है।


Scoliosis Associates East 69th Street New York City