बैरन एस. लोनर, एम.डी. - अस्थि-शल्यचिकित्सक (ऑर्थोपीडिक सर्जन)

बैरन एस. लोनर, एम.डी. Scoliosis Associates के निदेशक हैं, जो स्कोलियोसिस तथा रीढ़ की हड्डी की अन्य विकृतियों के मरीज़ों के निदान और व्यापक इलाज के प्रति समर्पित संस्था है। डॉ. लोनर पूरे उत्तर-पूर्व और अमरीका में, स्कोलियोसिस और अन्य विरूपताओं को दूर करने के लिए स्पाइनल एंडोस्कोपी के प्रयोग के दौरान शरीर के अंदरूनी हिस्सों की कम से कम शल्यचिकित्सा वाली तकनीक का प्रयोग करने वाले सबसे अधिक अनुभवी चिकित्सकों में से एक हैं। वे इस क्षेत्र में होने वाले शोध और नवीकरण में तथा बाल एवं वयस्क मरीज़ों की रीढ़ की हड्डी के पुनःनिर्माण की जटिल शल्यचिकित्सा में अग्रणी हैं।

डॉ. लोनर ने अपनी अंडरग्रेजुएट और मेडिकल डिग्रियाँ, बॉस्टन विश्वविद्यालय से हासिल की हैं, जहाँ वे छह वर्षीय एक्सीलरेटेड चिकित्सा कार्यक्रम के छात्र थे। मेडिकल कॉलेज के दौरान, जन्मजात स्कोलियोसिस पर उनके कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया, जो बाद में अंतर्राष्ट्रीय स्कोलियोसिस रिसर्च सोसायटी की मीटिंग में भी प्रस्तुत किया गया। डॉ. लोनर ने स्कोलियोसिस सर्जरी का औपचारिक प्रशिक्षण, एलबर्ट आइंस्टाइन कॉलेज ऑफ़ मेडिसिन तथा मॉन्टेफ़ियोरे मेडिकल सेंटर में अपनी रेज़िडेंसी के दौरान प्राप्त किया। स्कोलियोसिस तथा रीढ़ की हड्डी की सर्जरी का अतिरिक्त प्रशिक्षण उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर और हॉस्पिटल फ़ॉर स्पेशल सर्जरी से प्राप्त किया।

डॉ. लोनर लॉन्ग आइलैंड मेडिकल सेंटर/श्नाइडर चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में अस्थि शल्यचिकित्सा विभाग के स्पाइन तथा स्कोलियोसिस एकांश के प्रमुख भी रहे। वह पद छोड़कर उन्होंने स्पाइन तथा स्कोलियोसिस ट्रीटमेंट सेंटर के निदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे न्यूयॉर्क स्थित, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल के अस्थि शल्यचिकित्सा विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर भी हैं।

डॉ. लोनर अनेक प्रतिष्ठित संगठनों, जैसे कि स्कोलियोसिस रिसर्च सोसाइटी, नॉर्थ अमेरिकन स्पाइन सोसाइटी, और अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ ऑर्थोपीडिक सर्जरी के सदस्य हैं। वे ऑर्थोपीडिक सर्जरी बोर्ड द्वारा अधिकृत हैं। स्कोलियोसिस तथा रीढ़ की हड्डी की विकृतियों के क्षेत्र में सक्रिय शोधकर्ता के रूप में उन्होंने अनेक प्रकाशनों (कृतियाँ) को लिखा और प्रस्तुत किया है। डॉ. लोनर के पूरे व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

Scoliosis Associates के मरीज़ों के साथ काम करने के अलावा डॉ. लोनर हर साल लगभग एक महीने का समय, विकासशील देशों में रीढ़ की हड्डी की गंभीर विकृतियों वाले रोगियों की निःशुल्क देखभाल में बिताते हैं। वे डॉमीनिकन रिपब्लिक, लैटिन अमेरिका के अन्य भागों, और अफ्रीका में काम कर चुके हैं।


Scoliosis Associates East 69th Street New York City