


रीढ़ की हड्डियों के संयोजन (Fusion) के लिए अस्थि मॉर्फ़ोजेनेटिक प्रोटीन (Bone Morphogenetic Protein- BMP)रीढ़ की हड्डी के संयोजन की सर्जरी से रीढ़ की हड्डी को मज़बूत बनाना, उसकी सामान्य गतिविधियाँ फिर शुरू करना और दर्द कम करना संभव है। इस तरह की सर्जरी में आम तौर से हड्डियों की ग्राफ़्टिंग का सहारा लिया जाता रहा है। हड्डी के ग्राफ़ट, हड्डी के छोटे टुकड़े होते हैं, जो प्रायः मरीज़ के अपने नितम्ब या श्रोणि से लिये जाते हैं, और दो कशेरुकाओं के बीच के स्थान में रखे जाते हैं। कुछ समय बाद, यह रखी हुई हड्डी कशेरुका से “जुड़” जाती है और सामान्य हड्डी की तरह कड़ी हो जाती है। वैसे तो रीढ़ की हड्डी की कई बीमारियों के इलाज का यही सर्वश्रेष्ठ तरीका है लेकिन ग्राफ़्ट के साथ अनेक समस्याओं की आशंका रहती है। ग्राफ़्ट का सबसे बड़ा ख़तरा यह है कि हड्डियों का आपस में जुड़ना (फ़्यूज़न) कई बार संभव नहीं हो पाता। विभिन्न प्रकार की शल्य-प्रक्रियाओं में, फ़्यूज़न की दर 75% से 98% के बीच रहती है। इसके अलावा, कई मरीज़ ग्राफ़्ट निकाले जाने वाले हिस्से में ऑपरेशन के बाद काफ़ी दर्द होने की भी शिकायत करते हैं - यह दर्द अक्सर कई महीनों या सालों तक रहता है। कुछ मरीज़ों के लिए, ग्राफ़्ट निकाले जाने वाली जगह स्थायी रूप से कष्टप्रद रहती है। इसी तरह, हड्डी की ग्राफ़्टिंग करने में ऑपरेशन कक्ष में अतिरिक्त समय लगता है, जिससे संक्रमण होने या खून बहने जैसे अनेक सर्जिकल जोखिमों की आशंका बढ़ जाती है, और मरीज़ के अस्पताल में रहने और ठीक होने में भी अधिक समय लगता है। अब इन तकलीफ़ों को दूर करने के लिए, हड्डियों की ग्राफ़्टिंग (कलम लगाना) के अलावा एक नया विकल्प भी है। यह एक आनुवंशिक तरीके से निर्मित प्रोटीन है जिसे री-कॉम्बिनेंट ह्यूमन बोन मॉर्फ़ोजेनेटिक प्रोटीन-2 (rhBMP-2), या संक्षेप में केवल BMP कहते हैं। यह उल्लेखनीय पदार्थ शरीर को नई हड्डी बनाने के लिए प्रेरित करता है। BMP मानव शरीर में स्वाभाविक रूप से पाया जाने वाला प्रोटीन है, जिसे मानव जीन संबंधी आधुनिक शोधों के परिणामस्वरूप अलग करने और उसका पुनर्निर्माण करने में सफलता हासिल हुई है। अनेक क्लीनिकल परीक्षणों से सिद्ध हो चुका है कि BMP हड्डियों की ग्राफ़्टिंग का सुरक्षित और प्रभावशाली विकल्प है। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि, BMP से संयोजन पारंपरिक हड्डियों की ग्राफ़्टिंग के समान या उससे कम समय में संभव हो पाता है। इस तरह BMP के ज़रिये सर्जन, ग्राफ़्टिंग का सहारा लिये बग़ैर संयोजन सर्जरी कर सकते हैं। इससे सर्जरी में कम समय लगता है, समस्यायें पैदा होने की दर कम हो जाती है, और मरीज़ जल्दी और कम दर्द सह कर स्वस्थ हो जाता है। जिन मरीज़ों की संयोजन सर्जरी में BMP का उपयोग किया जाता है, वे पहले के दिनों के मुक़ाबले अपनी दैनिक गतिविधियाँ जल्दी शुरू कर सकते हैं। Scoliosis Associates में हम BMP का उपयोग अनेक प्रकार की संयोजन सर्जरी में करते हैं। हमारा लक्ष्य है, अपने मरीज़ों की रीढ़ की हड्डी की बीमारियों का सबसे अधिक प्रभावशाली और सुरक्षित तरीकों से इलाज करना और उनका सक्रिय तथा दर्द से मुक्त जीवन लौटाना। यदि आपको रीढ़ की हड्डी की संयोजन सर्जरी की ज़रूरत है, तो हमारे विशेषज्ञ आपसे BMP के उपयोग की संभावना के बारे में बात करेंगे।
संबंधित लिंक्सउपकरणों सहित रीढ़ की हड्डी का संयोजन |
| आपको हमारे कार्यालय में आते समय एक वयस्क अनुवादक को भी साथ लेकर आना चाहिए। |
