


जल्दी होने वाली स्कोलियोसिसजल्दी होने वाली इडियोपैथिक स्कोलियोसिस में शिशुओं और बच्चों को होने वाली इडियोपैथिक स्कोलियोसिस की उपश्रेणियाँ शामिल हैं। इसमें 10 वर्ष की आयु तक के मरीज़ शामिल होते हैं। शिशु श्रेणी में नवजात शिशु से तीन वर्ष की आयु तक के मरीज़ आते हैं। इतनी छोटी उम्र के इडियोपैथिक स्कोलियोसिस के मरीज़ों में विशेष परिधियों का सेट पाया जाता है। इन मरीज़ों को अभी बहुत अधिक बढ़ना होता है और इसीलिए उनकी रीढ़ की हड्डी के झुकाव में भी बढ़ोतरी की आशंका रहती है। तीन वर्ष से कम आयु के अधिकतर मरीज़ों के झुकाव, अगले कुछ महीनों या सालों में अपने आप कम हो जाते हैं या बिल्कुल समाप्त हो जाते हैं। बहुत कम ऐसा होता है कि इन मरीज़ों को ब्रेस या सर्जरी की ज़रूरत पड़े। बाल इडियोपैथिक स्कोलियोसिस के मरीज़ों (3 से 10 वर्ष की आयु के) में से कई के झुकाव बहुत अधिक बढ़ते जाते हैं और उन्हें ब्रेसिंग की और अक्सर सर्जरी की ज़रूरत पड़ती है। इन मरीज़ों के इलाज की सफलता की कुंजी यही है कि इनका ब्रेसिंग से जल्दी से जल्दी भरपूर इलाज किया जाये ताकि झुकाव को रोका जा सके औऱ मरीज़ की अधिकतम शारीरिक वृद्धि हो सके। अक्सर सर्जरी की ज़रूरत पड़ती है लेकिन यथासंभव, टाला जाता है। कुछ ऐसे भी मामले होते हैं, जिनमें झुकाव इतनी तेज़ी से और इतना अधिक बढ़ता है और विकृति इतनी गंभीर होती है कि सर्जरी को टाला नहीं जा सकता। आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों में, ग्रोथ रॉड पद्धति अपनाई जा सकती है, जिसमें रीढ़ की हड्डी का बढ़ना जारी रहता है लेकिन उसमें इम्प्लांट (प्रतिरोपण) लगा दिये जाते हैं और विकृति को फ़्यूज़न पद्धति के बग़ैर दुरुस्त किया जाता है। हर छह महीनों के अंतराल के बाद सर्जन मरीज़ का फिर ऑपरेशन करके रीढ़ की हड्डी में सुधार करते हैं ताकि रीढ़ की हड्डी की लंबाई बढ़ती रह सके। कई वर्ष तक इस “ग्रोथ” प्रक्रिया चलते रहने के बाद, एक अंतिम और निर्णायक स्पाइनल फ़्यूज़न कर दिया जाता है। इस पद्धति में मरीज़ के धड़ का आकार बढ़ने की गुंजाइश रहती है, रीढ़ की हड्डी की विकृति न्यूनतम रहती है और सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि फेफड़ों का विकास संभव होता है जिससे मरीज़ सामान्य जीवन जी सकता है। मामले के उदाहरण
इस ढाई वर्षीय बालिका का, गंभीर शिशु इडियोपैथिक स्कोलियोसिस के लिए “ग्रोथ रॉड” पद्धति से इलाज किया गया। इसका 96 डिग्री का झुकाव दुरुस्त कर 30 डिग्री कर दिया गया और इसकी लंबाई 4 इंच बढ़ गई।
जल्दी होने वाली स्कोलियोसिस |
| आपको हमारे कार्यालय में आते समय एक वयस्क अनुवादक को भी साथ लेकर आना चाहिए। |
