मरीज़ों की संस्तुतियाँ

किसी सर्जन के बारे में जानने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसके मरीज़ों से ही पूछें। यहाँ हम हमारे कुछ पुराने मरीज़ों की डॉ. लोनर और Scoliosis Associates के बारे में व्यक्त की गई राय प्रस्तुत कर रहे हैं:

स्कोलियोसिस सर्जरी से बच्चे की सामान्य गतिविधियाँ लौटीं
देखें लॉरा के एक्स-रे और नतीजे

दुलहन की माँ
देखें रोज़मेरी के एक्स-रे और नतीजे

“एक मरीज़ डॉक्टर में जिन गुणों की आशा कर सकता है – आप हर लिहाज़ से सबसे अच्छे हैं।”
मैरी मे, 56 वर्ष, मासापीक्वा, न्यूयॉर्क

“मैं हर रोज़ भगवान को धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने मुझे डॉ. लोनर से मिलवाया।”
कैथी मीड, 44 वर्ष, लिविंगस्टोन मैनर, न्यूयॉर्क

“मेरी सर्जरी करने के लिए धन्यवाद। आपने मुझे देखने में बेहतर बनाया और अपने बारे में बेहतर महसूस कराया। मेरी तो ज़िंदगी ही बदल गई।”
ऐशली रेडिकन, 15 वर्ष, ब्लावेल्ट, न्यूयॉर्क

“आपने सिर्फ़ मेरी रीढ़ ही सीधी नहीं की बल्कि जीवन के बारे में मेरा नज़रिया ही “सीधा” कर दिया। आपके मरीज़ों में से एक होने के लिए मैं कितनी शुक्रगुज़ार हूँ! आपने मेरे जीवन को कितना कुछ दिया है।”
केटलीन कैग्नी, 19 वर्ष, बेविले, न्यूयॉर्क

“मुझे खुशी है कि मैं एक कुशल और प्रोफ़ेशनल डॉक्टर से मिला, एक ऐसे व्यक्ति से जिसके साथ मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे पता था कि डॉ. लोनर पर भरोसा किया जा सकता है।”
वी.पी., 22 वर्ष, ब्रॉन्क्स, न्यूयॉर्क

“आपको अपने डॉक्टर के रूप में पाना वाकई बड़ी खुशी की बात है। आपने जो कुछ मेरे लिए किया है, उसके लिए मैं आभारी हूँ। मुझे जीवन की नई शुरुआत देने के लिए बहुत, बहुत धन्यवाद।”
रूई ज्यान, 20 वर्ष, ताइपेई, ताइवान

“मेरी पसली का भद्दा उभार चला गया है। आपने मुझे नया जीवन दिया है; एक और मौका दिया है।”
लॉरी म्यूज़िकर-क्रोज़, 45 वर्ष, फ़ार्मिंगडेल, न्यूयॉर्क

“मुझे पता नहीं कि मैं आपको कैसे धन्यवाद दूँ, आपने मेरी स्कोलियोसिस सर्जरी को कितना आसान बना दिया। आपने मेरे 73 डिग्री झुकाव को 11 डिग्री कर दिया। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है...मेरा नया जीवन तो अब शुरू हुआ है।”
स्टेसी फ़ेन्सॉट, 15 वर्ष, नॉर्थ वुडमोर, न्यूयॉर्क

“मैंने स्वयं को आपके कुशल हाथों में सौंप दिया और आपने मुझे मेरी ज़िंदगी लौटा दी।”
ई.आर., 44 वर्ष, ब्रॉन्क्स, न्यूयॉर्क

“मुझे खुशी है कि मैं अपना बाकी जीवन वाकई सीधी रीढ़ के साथ बिता सकती हूँ। मैंने सोचा भी नहीं था कि यह हो सकता है, मगर आपने मुझे जीवन का एक नया दृष्टिकोण दिया है।”
एरिका मेडिट्ज़, 16 वर्ष, मेरिक, न्यूयॉर्क

“मेरे हीरो! आपने मेरे लिए जो कुछ किया है, उसकी प्रशंसा के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं है...मेरी पीठ अब स्वस्थ और मज़बूत है और कौन कह सकता था कि मैं अपने रॉड्स से इतना प्यार करने लगूँगी! भगवान की कृपा है कि मुझे आप मिल गये। मैं आपकी गहरी समझदारी और सटीक ढंग से शानदार ऑपरेशन के लिए आपकी आभारी हूँ।”
तारा, 42 वर्ष, ब्रुकफ़ील्ड, CT


Scoliosis Associates East 69th Street New York City