


श्यूएरमैन्स काइफ़ोसिसबगल से देखने पर (सैजिटल प्लेन) रीढ़ की हड्डी में तीन मुख्य झुकाव दिखाई देते हैं:
इस तरह रीढ़ की सामान्य हड्डी में भी स्वाभाविक रूप से झुकाव होते हैं। लेकिन, कुछ लोगों में ये झुकाव कम या ज़्यादा हो जाते हैं। जब झुकाव असामान्य रूप से कॉनवेक्स हो जाता है, विशेषतः थौरैसिक स्पाइन में, तब कहा जाता है कि मरीज़ को हाइपरकाइफ़ोसिस है। काइफ़ोसिस के प्रकार और लक्षण
निदान थोरैसिक स्पाइन में कॉनवेक्स कर्व होने के साथ-साथ कुछ मरीज़ों में लम्बर स्पाइन का कम्पेन्सेटरी कर्व भी विकसित हो जाता है। डॉ. लोनर आपके रोग का सही निदान करने के लिए अनेक निदानात्मक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। शारीरिक जाँच से आपका झुकाव नज़रों के सामने आ जाता है। आपको सामने झुकाकर पता लगाया जायेगा कि क्या थौरैकोलम्बर झुकाव है। इसके अलावा, डॉक्टर घुटने के पीछे की हैमस्ट्रिंग पेशियों में कसाव और रीढ़ की हड्डी की कुछ पेशियों में दबाव से होने वाले दर्द का भी पता लगायेंगे। ये दोनों श्यूएरमैन्स काइफ़ोसिस के सामान्य लक्षण हैं। कम से कम दो विशेष एक्स-रे लिये जायेंगे। पहला होगा मरीज़ को खड़ा कर उसका बगल से लिया जाने वाला एक्स-रे और दूसरा होगा ख़डा रहते हुए सामने से लिया जाने वाला एक्स-रे। इनसे बगल की ओर के झुकावों (सैजिटल प्लेन) की पहचान की जाती है, और यह पता लगाया जाता है कि क्या झुकाव सामने की ओर भी है। एक्स-रे के अलावा रीढ़ की हड्डी के और विस्तृत चित्र पाने के लिए हम MRI कराने को भी कह सकते हैं। आपके झुकाव के अर्धव्यास पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। यदि अर्धव्यास अपेक्षाकृत बड़ा है, तो उससे संकेत मिलता है कि झुकाव सीधा है। छोटे अर्धव्यास से संकेत मिलता है कि झुकाव तीखा और कोणीय है। जो झुकाव अधिक कोणीय होते हैं, उनके बढ़ने की संभावना अधिक होती है। उपचार के विकल्प ग़ैर-ऑपरेशन उपचार इसके अलावा, रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बनाये रखने और पेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए हम सावधानी से तैयार किया गया व्यायाम और फ़िज़िकल थेरेपी का कार्यक्रम भी बता सकते हैं। सर्जिकल उपचार
सर्जिकल प्रक्रिया आपकी विशेष बीमारी को देखते हुए तय की जायेगी। डॉ. लोनर इस सर्जरी के अनेक भिन्न-भिन्न तरीकों के माहिर हैं, जिसमें रीढ़ की हड्डी के सामने से, पीछे से, या आगे और पीछे से संयुक्त रूप से ऑपरेशन किया जाना शामिल है। इसमें रीढ़ की हड्डी की सीध दुरुस्त करने और झुकाव को बढ़ने से रोकने के लिए संभवतः अनेक कशेरुकाओं के संयोजन और साथ ही उपकरणों (जिनमें हुक्स, पेंच और रॉड्स शामिल हैं) का प्रयोग किया जायेगा। मामले के उदाहरण
इस 16 वर्ष बालक को 120 डिग्री की काइफ़ोसिस थी (सामान्य स्तर हैः 20-50 डिग्री)। इसका इलाज पीछे की ओर से ऑपरेशन करके किया गया, जिसमें ऑस्टियोटॉमी भी शामिल थी। इसके फलस्वरूप इसका झुकाव 35 डिग्री दुरुस्त होकर रह गया। ठीक (स्वस्थ) होना
संबंधित लिंक्सरीढ़ की हड्डी के लिए ब्रेसेज़ (Braces) नई ब्रेस पहनना उपकरणों सहित रीढ़ की हड्डी का संयोजन जल्दी होने वाली स्कोलियोसिस किशोर इडियोपैथिक स्कोलियोसिस वयस्क स्कोलियोसिस परिदृश्य Kyphosis - English Language |
| आपको हमारे कार्यालय में आते समय एक वयस्क अनुवादक को भी साथ लेकर आना चाहिए। |
