


Scoliosis Associates में आपका स्वागत है!हम तीस वर्षों से भी अधिक समय से, स्कोलियोसिस तथा रीढ़ की हड्डी की अन्य विरूपताओं और बीमारियों से पीड़ित बच्चों और वयस्कों का इलाज करते आ रहे हैं। हमें सहानुभूतिपूर्ण वातावरण में मरीज़ों को सर्वोच्च स्तर की देखभाल उपलब्ध कराने पर गर्व है। हमारे चिकित्सक और कर्मचारी अपने काम में निपुण हैं, जो आधुनिकतम प्रौद्योगिकी और उपचार-विकल्पों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इसके बावजूद हम अपनी पहली प्राथमिकता को कभी नहीं भूलते, जो है हमारे मरीज़ों की देखभाल। हम भरसक प्रयास करते हैं कि अपने मरीज़ों का इलाज वैसे ही करें, जैसे अपने परिवार के सदस्यों का करेंगे। डॉ. बैरन लोनर, Scoliosis Associates के निदेशक हैं। डॉ. लोनर इस प्रकार की आधुनिक तकनीकों के प्रयोग में अग्रणी हैं, जिन्हें शरीर में बहुत कम मात्रा में प्रवेश कराने की आवश्यकता होती है। वे न्यूयॉर्क में रीढ़ की हड्डी के एकमात्र ऐसे सर्जन हैं, जो इंस्ट्रुमेंटेड थोरैकोस्कोपिक सर्जरी करते हैं और पूरे देश में कुछ ऐसे गिने-चुने सर्जनों में से एक हैं, जिन्हें इस अत्याधुनिक तकनीक का अनुभव है। थोरैकोस्कोपिक सर्जरी के बारे में अधिक जानने या डॉ. लोनर के जीवन और कार्यों के बारे में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें। Scoliosis Associates की स्थापना डॉ. स्टेन्ले होपेनफेल्ड ने 1972 में की थी। डॉ. वसन्ता मूर्ति पिछले 25 से अधिक वर्षों से Scoliosis Associates के साथ कार्यरत हैं। वे मरीज़ों के ऑपरेशन से भिन्न कार्यों की देखभाल का निर्देशन करती हैं, जिनमें रीढ़ की हड्डी की विकृति वाले मरीज़ों को ब्रेस लगाना भी शामिल है। डॉ. मूर्ति रीढ़ की हड्डी की विकृति के मामलों में ब्रेसिंग उपचार और ऑपरेशन से भिन्न देखभाल के लिए सबसे अधिक अनुभवी चिकित्सकों में से एक हैं। Scoliosis Associates का दृष्टिकोण, रोगी पर केन्द्रित चिकित्सा को महत्त्व देता है। हम अपने मरीज़ों का विश्वास और सम्मान प्राप्त करने का प्रयास करते हैं और अपने मरीज़ों को इस तरह शिक्षित करते हैं कि वे समझदारी के साथ फ़ैसले कर सकें। इलाज के कार्यक्रम बनाते समय, हम स्कोलियोसिस की वक्रता दुरुस्त करने जैसे पारंपरिक क्लीनिकल लक्ष्यों के साथ ही साथ, प्रत्येक मरीज़ के निजी दीर्घावधि लक्ष्यों, जैसे कि दैनिक गतिविधियों को बेहतर बनाने और सही दिखने को भी ध्यान में रखते हैं। इन दोनों बातों के बीच संतुलन रखने के कारण हम आपका इलाज आपके हित के अनुसार कर सकते हैं। Scoliosis Associates में हम यह भी समझते हैं कि जैसे जैसे नये शोध और तकनीकों की खोज होती जाती है, उसके साथ ही रीढ़ की हड्डियों की बीमारियों के इलाज के मानदंड भी निरंतर बदलते जा रहे हैं। हम Scoliosis Research Society के सक्रिय सदस्य हैं और अनेक व्यावसायिक मंचों पर हर वर्ष अपने शोध परिणाम प्रस्तुत करते हैं। हम रीढ़ की हड्डी की बीमारियों के अपने इलाज में निरंतर आगे बढ़ना चाहते हैं और अपने मरीज़ों की सेवा में इन श्रेष्ठ नई तकनीकों को शामिल करना चाहते हैं। आप आश्वस्त रहें कि Scoliosis Associates के चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ आप वस्तुतः सही देखभाल में हैं। हम आपको या आपके परिवार के सदस्य को, सहानुभूतिपूर्ण वातावरण में सर्वोच्च गुणवत्ता वाली देखभाल उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
संबंधित लिंक्सबैरन एस. लोनर, एम.डी. - अस्थि-शल्यचिकित्सक (ऑर्थोपीडिक सर्जन) स्कोलियोसिस के लिए न्यूनतम चीरे वाली थोरैकोस्कोपिक सर्जरी |
| आपको हमारे कार्यालय में आते समय एक वयस्क अनुवादक को भी साथ लेकर आना चाहिए। |
